Join Whatsapp Channel Click Here

नव दंपति के साथ हुई लूट का झाबुआ पुलिस ने किया खुलासा

Please wait 0 seconds...
Scroll Down and click on Go to Link for destination
Congrats! Link is Generated
झाबुआ दिनांक 08.05.2026 को फरियादी अर्जुन पिता मनिया सिगाड़, उम्र 19 वर्ष, निवासी खेड़ा अधारवाड़, अपनी पत्नी मैना सिंगाड़ के साथ मोटरसाइकिल से राणापुर हाट बाजार से अपने गांव खेड़ा अधारवाड़ लौट रहा था। लगभग शाम 4:00 बजे धोबड़ा नदी पुलिया के पास, ग्राम सनोड़ चौकी कंजावानी क्षेत्र में, दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने फरियादी की मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया।
बदमाशों द्वारा फरियादी अर्जुन की जेब में रखा काले रंग का पर्स, जिसमें ₹250 नगद एवं आधार कार्ड था, साथ ही हाथ में पहना चांदी का कड़ा तथा फरियादी की पत्नी मैना सिंगाड़ के हाथ की चूड़ियां, कमर में पहना कन्दौरा एवं गले में पहनी तागली, कुल लगभग ₹4 लाख कीमत के आभूषण लूटकर फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना राणापुर में अपराध क्रमांक 250/2025 धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह मोहबिया एवं एसडीओपी झाबुआ श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक श्री दिनेश रावत द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर सतत भ्रमण एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।घटना स्थल घटना स्थल का तकनीकी विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर सूचना के आधार पर निम्न आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया—1.राकेश उर्फ रहेश पिता केरम सिंह बामनिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी राठौड़ी तोहलिया फलिया, थाना कट्ठीवाड़ा2अजित पिता भीमला गाणावा, उम्र 26 वर्ष, निवासी बड़ी मालपुर बेहड़ा फलिया, थाना चंद्रशेखर आजाद नगर 3.मुकेश पिता रमन मोहनीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी सोतिया जालम, थाना राणापुर आरोपियों से सघन पूछताछ करने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस द्वारा फरियादी एवं उसकी पत्नी के लूटे गए चांदी के आभूषण — कड़ा, चूड़ियां, कन्दौरा एवं तागली — कुल लगभग डेढ़ किलोग्राम वजन के, जिनकी अनुमानित कीमत ₹4 लाख है, बरामद किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें एवं एक धारदार फालिया भी जप्त किया गया।जप्त मशरूका •चांदी के आभूषण (कडा, चूड़ियां, कन्दौरा, तागली) वजन लगभग 01½ किलोग्राम, कीमत लगभग ₹4 लाख। 
घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें, अनुमानित कीमत ₹2 लाख

•एक धारदार फालिया सराहनीय कार्य उक्त कार्रवाई में थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश रावत, चौकी प्रभारी कंजावानी सहायक उपनिरीक्षक मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक 62 रतन मोर्य, आरक्षक 591 सोहन, आरक्षक 615 ऐलामसिंह , आरक्षक 607 दिनेश भयड़िया एवं सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।

Chief Editor

लोकदूत का सन्देश मध्यप्रदेश में स्थापित अग्रणी हिंदी वेब न्यूज़ , वर्ष 2022 में आरएनआई दिल्ली द्वारा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में पंजीयन के बाद खबरों को ऑनलाइन और प्रिंट दोनों ही माध्यम से प्रकाशित किया जा रहा है। इसके प्रधान संपादक अनिल शिवदे है।
आरएनआई न. MPHIN/2023/88360 .

एक टिप्पणी भेजें

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.