Join Whatsapp Channel Click Here

बसों में किराया सूची एवं परिवहन व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Please wait 0 seconds...
Scroll Down and click on Go to Link for destination
Congrats! Link is Generated
कलेक्टर ने राणापुर बस स्टैंड का किया निरीक्षण

यातायात व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं के सुधार हेतु दिए निर्देश

बसों में किराया सूची एवं परिवहन व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
झाबुआ,  कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने राणापुर बस स्टैंड का विस्तृत निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था, बस संचालन एवं यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं को देखा तथा आम नागरिकों एवं यात्रियों से चर्चा कर समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने कलेक्टर को अवगत कराया कि बस स्टैंड क्षेत्र में बसों की आवाजाही के दौरान अक्सर अव्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है। विशेष रूप से हाट बाजार के दिनों में अत्यधिक भीड़ एवं ट्रैफिक दबाव के कारण यातायात प्रभावित होता है, जिससे यात्रियों, आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नागरिकों ने बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण एवं असंगठित रूप से लगे फल एवं अन्य ठेलों के कारण भी मार्ग बाधित होने की जानकारी दी।
कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित नगर परिषद एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बस स्टैंड क्षेत्र में डीकंजेशन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि बसों के आवागमन एवं यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए बस स्टैंड परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। साथ ही फल एवं अन्य ठेला व्यवसायियों को व्यवस्थित रूप से चिन्हित स्थानों पर संचालित कराया जाए, जिससे यातायात प्रभावित न हो एवं व्यवसायियों को भी असुविधा न हो।
कलेक्टर ने बस स्टैंड परिसर में स्थित यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण कर उसकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतीक्षालय को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाया जाए, ताकि यात्रियों को बैठने एवं प्रतीक्षा करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बस स्टैंड परिसर में नियमित साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वयं बस में चढ़कर परिवहन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बसों में टिकट दर सूची चस्पा होने की स्थिति देखी तथा यात्रियों से चर्चा कर निर्धारित दर के अनुसार किराया लिए जाने की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बसों में किराया सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए एवं यात्रियों से निर्धारित दर के अनुसार ही किराया लिया जाना सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने बस संचालकों से बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट एवं परमिट संबंधी दस्तावेजों की जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना वैध दस्तावेजों एवं आवश्यक फिटनेस के किसी भी वाहन का संचालन नहीं होना चाहिए तथा परिवहन संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि बस स्टैंड क्षेत्र आमजन एवं यात्रियों की सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित होना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष राणापुर सुश्री दीपमाला दिलीपसिंह नलवाया, सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री महेश मंडलोई, सीईओ जनपद पंचायत राणापुर श्री बलवंतसिंह मवासे, सीएमओ श्री मिलन पटेल, तहसीलदार श्री हुकुमसिंह निंगवाल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chief Editor

लोकदूत का सन्देश मध्यप्रदेश में स्थापित अग्रणी हिंदी वेब न्यूज़ , वर्ष 2022 में आरएनआई दिल्ली द्वारा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में पंजीयन के बाद खबरों को ऑनलाइन और प्रिंट दोनों ही माध्यम से प्रकाशित किया जा रहा है। इसके प्रधान संपादक अनिल शिवदे है।
आरएनआई न. MPHIN/2023/88360 .

एक टिप्पणी भेजें

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.