ब्यौहारी पहुंची इंदिरा ज्योति एवं रामराज्य संकल्पना यात्रा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
रिपोर्टर अविनाश शर्मा
शहडोल (ब्यौहारी)सम्यक अभियान द्वारा संचालित इंदिरा ज्योति अभियान के अंतर्गत निकाली जा रही इंदिरा ज्योति यात्रा एवं रामराज्य की संकल्पना यात्रा सोमवार 25 मई 2026 को दोपहर 12:30 बजे शहडोल जिले के ब्यौहारी पहुंची। यात्रा के आगमन पर स्थानीय रेस्ट हाउस में स्वागत, अभिनंदन एवं सौजन्य भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष एवं क्षेत्र प्रभारी सत्येंद्र त्रिपाठी ‘पिंटू’ तथा मंडलम कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष एवं सह प्रभारी विनय द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भास्कर रोकड़े जी का स्वागत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी ‘पिंटू’ एवं सह प्रभारी विनय द्विवेदी द्वारा किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन की विचारधारा, सामाजिक समरसता एवं जनजागरण विषयों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री विनोद ताम्रकार, पूर्व जिला संगठन मंत्री संतोष शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल बहादुर सिंह, जनपद सदस्य हरेंद्र सिंह, आदित्य देव सिंह, हरि सिंह, चिरंजीलाल चंचलानी, कमला कोरी, पप्पू साकेत, गीता कोल, हरिशंकर कोरी, लैला खान, बृजराज वैष, विक्रम कोल, सागर प्रधान, रिंकू गुप्ता, अभिषेक सिंह, पंकज चतुर्वेदी, रमेश शर्मा, अनिल नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।