अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस द्वारा व्यापक कॉम्बिंग गश्त ऑपरेशन संचालित
झाबुआ जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने तथा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में संपूर्ण जिले में विशेष रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, स्थायी वारंटियों, गिरफ्तारी वारंटियों, फरार अपराधियों, इनामी बदमाशों एवं अन्य वांछित आरोपियों की धरपकड़ के साथ-साथ गुण्डे-बदमाशों की सघन चेकिंग की गई।कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा पुराने एवं सक्रिय अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। विशेष रूप से उन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई जिनके खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए गए थे। पुलिस द्वारा रात्रि के समय संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच भी की गई, जिससे अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
इसके अतिरिक्त जिला बदर अपराधियों, निगरानी बदमाशों एवं आदतन अपराधियों की भी विस्तृत जांच की गई, ताकि उनकी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके तथा वे किसी भी प्रकार की कानून-विरोधी गतिविधि, उपद्रव अथवा शांति भंग करने जैसी घटनाओं को अंजाम न दे सकें। पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों को लगातार निगरानी में रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।उक्त विशेष अभियान में 02 राजपत्रित अधिकारियों सहित 170 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 20 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 04 इनामी स्थायी वारंटी शामिल थे, जिन पर कुल 20,000 रुपये का इनाम घोषित था। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम ने 02 इनामी फरार बदमाशों को भी कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। साथ ही 22 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की गई।अभियान के तहत जिलेभर में 108 गुण्डा चेक, 98 निगरानी बदमाश चेक एवं 24 संपत्ति संबंधी अपराधियों की जांच की गई। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी गई।कॉम्बिंग गश्त के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत कुल 111 चालान बनाते हुए 44,200 रुपये की समन शुल्क राशि वसूल की गई। वहीं अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के तहत 11 प्रकरण दर्ज किए गए।झाबुआ पुलिस द्वारा आगे भी जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु इस प्रकार के विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस द्वारा व्यापक कॉम्बिंग गश्त ऑपरेशन संचालित
Please wait 0 seconds...
Scroll Down and click on Go to Link for destination
Congrats! Link is Generated
Chief Editor
लोकदूत का सन्देश मध्यप्रदेश में स्थापित अग्रणी हिंदी वेब न्यूज़ , वर्ष 2022 में आरएनआई दिल्ली द्वारा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में पंजीयन के बाद खबरों को ऑनलाइन और प्रिंट दोनों ही माध्यम से प्रकाशित किया जा रहा है। इसके प्रधान संपादक अनिल शिवदे है।
आरएनआई न. MPHIN/2023/88360 .
आरएनआई न. MPHIN/2023/88360 .